सी सेक्शन के बाद कितने दिन आराम करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 10:52

सी-सेक्शन के बाद-

ऑपरेशन के बाद आपको कुछ दिनों के लिए अस्पताल में ही रखा जाता है। सर्जरी के कारण होने वाले दर्द को कम करने के लिए दवाइयां दी जाती हैं।

जब एनेस्थीसिया का असर खत्म हो जाता है, तो कुछ समय बाद डॉक्टर आपको पीने के लिए हल्का पेय पदार्थ देते हैं और थोड़ा-सा चलने के लिए कहते हैं, ताकि कब्ज व गैस जैसी समस्या न हो। साथ ही आपके टांकों को भी चेक करेंगे कि कहीं उनमें किसी तरह का संक्रमण तो नहीं फैल रहा।

ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद जब आप पहले से बेहतर महसूस करने लगेंगी, तो आपको शिशु को स्तनपान कराने के लिए कहा जा सकता है। इसमें अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ आपकी मदद करेगा। साथ ही स्तनपान को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर आपको दर्द निवारक दवा देंगे।

घर जाने से पहले डॉक्टर आपको कुछ जरूरी सावधानियों के बारे में बताएंगे।

डिलीवरी के कम से कम चार हफ्ते तक महिलाओं को आराम करना जरूरी होता है. सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवर करने में इससे अधिक समय लग सकता है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info